सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव की हो रही है क्षेत्र मे जोरदार प्रशंसा: घोषणा करने के बाद मात्र 6 घण्टे मे ही पेयजल हेतु 28 लाख रुपए से भी ज्यादा स्वीकृति जारी

Jun 22, 2025 - 14:28
 0
सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव की हो रही है क्षेत्र मे जोरदार प्रशंसा:  घोषणा करने के बाद मात्र 6 घण्टे मे ही पेयजल हेतु 28 लाख रुपए से भी ज्यादा स्वीकृति जारी

रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना

अलवर के लोकप्रिय सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव शनिवार को राजगढ-लक्षमणगढ क्षेत्र के विभिन्न गांवो मे दौरे पर रहे थे इस दौरान ही बन्नाराम मीना ने थोसडी गांव मे स्वागत सत्कार के दौरान मंत्री यादव को गांव मे पेयजल सम्बन्धित समस्या से अवगत कराया तो केंद्रीय कैबिनेट मंत्री यादव ने उसी समय बन्नाराम मीना को व गांव वालो को मंत्री ने आश्वासन दिया कि आज ही शाम तक बड़ी बोरिंग और टंकी तथा सप्लाई हेतु पाईप लाईन सेक्शन (मंजूर) स्वीकृति जारी हो जावेगी । और देखते ही देखते शनिवार को 6 बजे से पहले ही थौसडी गांव के लिए 28 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति जारी हो गई ।  यह स्वीकृति सिर्फ और सिर्फ  केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के प्रभावी आदेश से ही मात्र 6 घण्टे के अन्दर अन्दर ही हो गई। 
इसकी चर्चा रविवार को भी पूरे दिनभर होती रही कि वास्तव मे ही सांसद हो तो ऐसा ही होना चाहिए जिसकी कथनी और करनी मे कोई अन्तर नही होता है और हमारा सांसद वास्तव मे ही दमदार भी है जिसने मात्र 6 घण्टे मे ही थौसडी गांव के लिए 28 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति हसते हसते ही एक ही आदेश मे जारी करा दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................