अवैध सूदखोरी, धमकाने, प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर 8 जनों के खिलाफ महिला कि दरख्वास्त

Jun 24, 2025 - 14:23
 0
अवैध सूदखोरी, धमकाने, प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर 8 जनों के खिलाफ महिला कि दरख्वास्त

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्र में सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पत्नी कमली देवी ने जहाजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए 8 आरोपियों पर अवैध सूदखोरी, धमकाने, प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

सब इंस्पेक्टर देवराज सिंह ने बताया कि खटीक मोहल्ला निवासी कमली देवी ने पुलिस अधीक्षक के को रिपोर्ट पेश कि जिसमें कहा कि पुरुषोत्तम खटीक (उम्र 50 वर्ष) बीते कुछ समय से उनके पति अत्यधिक मानसिक तनाव में थे। सूदखोर लगातार भारी ब्याज, पेनल्टी और जान से मारने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे थे। परेशान होकर उन्होंने 3 मई 2025 को जहाजपुर के नीलकंठ महादेव मंदिर के पास स्थित पार्क में जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जहाजपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें शाहपुरा रेफर किया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमली देवी का आरोप है कि राजमल खींची, शिवराज टांक, कमलेश मालू, नवीन लोहिया, कांता शर्मा, निवासी जहाजपुर ओर राजू पोरवाल निवासी शाहपुरा, बीरा राणावत व अमर चन्द चौधरी निवासी केकड़ी ने उनके पति से भारी ब्याज दर पर ऋण दिया और बदले में चैक, स्टाम्प सहित कई दस्तावेज ले लिए। बाद में उन्होंने तीन से चार गुना रकम वसूल कर ली, इसके बावजूद भी उनके पति को धमकाना नहीं छोड़ा। पति की मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में था, जिससे रिपोर्ट तुरंत दर्ज नहीं हो सकी। अब 12वें दिन के बाद मानसिक स्थिति सामान्य होने पर पीड़िता ने थाना अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।

गौरतलब है कि सुदखोरों से परेशान होकर अभी हाल ही में भाजपा के नेता ने भी आत्महत्या की थी इस मामले को लेकर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक ने सुद खोरों के खिलाफ धर-पकड़ का अभियान चलाया है जिसमें पुलिस को कामयाबी भी मिली है ओर सुद खोरों से परेशान लोगों के लिए आगे आए जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने कल मिडिया से वार्ता कर पुलिस प्रशासन से सुद खोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................