ततारपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दो युवक घायल

Jun 30, 2025 - 13:55
 0
ततारपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दो युवक घायल

अलवर (अनिल गुप्ता)
समीपवर्ती खैरथल जिले के मुंडावर क्षेत्र अंतर्गत ततारपुर में सोमवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। ततारपुर चौराहे के समीप खैरथल रोड पर अज्ञात बदमाशों ने कार सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में उपेन्द्र सैन पुत्र कमलेश निवासी खैरथल को गंभीर रूप से गोली लगी, जिन्हें अलवर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। वहीं दूसरा युवक हेमसिंह पुत्र रामफल निवासी बाला डेहरा घायल हुआ है, जिसका इलाज सीएचसी में जारी है।

घटना की सूचना पर ततारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। एएसपी रतनलाल भार्गव भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे आपसी रंजिश या आपराधिक गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।  पुलिस ने  इलाके में नाकाबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश जारी है। तथा सीसीटीवी फुटेज व चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच कर रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................