बहडक़ो कला व कानेटी मे शनिवार को आयोजित हुए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल शिविर
रैणी (अलवर) महेश चन्द मीना
अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत-बहडको कला और कानेटी पंचायत मुख्यालयो पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा (24 जून से 09 जून) के तहत शिविर लगवाये गये। इन शिविरो मे उपखण्ड स्तरीय सभी विभागो के अधिकारी /कर्मचारीगण मौजूद रहे और आमजन को राज्य सरकार की व केंद्र सरकार की सभी जनहित योजनाओ की भी जानकारी दी गई।
रैणी उपखण्ड अधिकारी हरकेश मीना ने बहड़को कला पंचायत मुख्यालय पर एवं कानेटी पंचायत मुख्यालय पर स्थित अटल सेवा केंद्रो पर लग रहे इन कैम्पो का निरीक्षण किया और आमजन को गवर्नमेंट की चल रही लाभकारी जनहित योजनाओ के बारे मे सविस्तार से अवगत कराने के लिए सभी विभागो के अधिकारी/कर्मचारीगणो को निर्देश दिए ।
इस दौरान एसडीओ हरकेश मीना ने बहड़को पंचायत प्रशासक (सरपंच) हरि प्रसाद मीना के सानिध्य मे पंचायत प्रशासन के साथ मिलकर एक पेड मां के नाम पर जामुन का पेड लगाया। कानेटी पंचायत मुख्यालय पर एक 30 बीघा जमीन का आपसी सहमति से बटवारा भी कराये जाने की खबर मिली है।