अंत्योदय के संकल्प की सच्ची मिसाल: आपसी सहमति से समाधान – अंत्योदय की ओर एक सफल कदम

एक छोटा कदम, बड़ी राहत — यही है सुशासन का असली स्वरूप

Jul 2, 2025 - 14:09
 0
अंत्योदय के संकल्प की सच्ची मिसाल:   आपसी सहमति से समाधान – अंत्योदय की ओर एक सफल कदम

खैरथल (हीरालाल भूरानी)   पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत उपखंड तिजारा की तहसील तिजारा, ग्राम पंचायत ईशरोदा में जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक शासन की सेवाएं पहुँचाना और तुरंत समाधान उपलब्ध कराना था।
शिविर के दौरान ग्राम पंचायत ईशरोदा के निवासी रामावतार एवं सुनीता देवी ने आपसी सहमति से पारिवारिक भूमि के विभाजन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए मौके पर ही दोनों पक्षों की सहमति से विभाजन प्रस्ताव तैयार किया और उसका तुरंत निस्तारण कर दिया।
यह कार्य न केवल प्रशासन की सक्रियता का प्रमाण है, बल्कि यह अंत्योदय के उस आदर्श को भी साकार करता है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय और सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इस तत्काल समाधान से दोनों आवेदकों को समय और संसाधनों की बचत हुई और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान कुछ ही घंटों में हो सका।
स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार भजनलाल शर्मा की इस सराहनीय पहल पर गहरी संतुष्टि व्यक्त की और भावनात्मक रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस सफलता ने यह स्पष्ट कर दिया कि जब शासन जनभावनाओं से जुड़कर कार्य करता है, तो अंत्योदय का सपना एक वास्तविकता बन जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................