मकराना प्राइवेट स्कूल्स सोसायटी के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सीबीईओ बजरंग सिंह राठौड़ का किया स्वागत
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना प्राइवेट स्कूल्स सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर नवनियुक्त सीबीईओ बजरंग सिंह राठौड़ का स्वागत किया। अध्यक्ष ए.क्यू. कुरैशी ने निजी विद्यालयों की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनके समाधान हेतु निवेदन किया। सीबीईओ बजरंग सिंह राठौड़ ने जुलाई माह में मकराना ब्लॉक की निजी शिक्षण संस्थाओं की मीटिंग आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान हेतु आश्वस्त किया। एसीबीईओ रविराज सिंह राठौड़ ने शिक्षा विभाग के नियमों की पालना सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी रामअवतार बंजारा एवं मोहम्मद अय्यूब टांक, सचिव बाबूलाल बिश्नोई, कोषाध्यक्ष मोहम्मद सईद सिसोदिया, संरक्षक बीरमाराम किरडोलिया, उपाध्यक्ष जगदीश सिंह मिंडकिया, सहसचिव मोहम्मद सलाम, जगदीश प्रसाद छंगाणी, महावीर प्रसाद शर्मा, मोहम्मद अकरम, अब्दुल गफ्फार बेहलिम, इलमुद्दीन रांदड़ आदि उपस्थित रहे।