सांसद दामोदर अग्रवाल को गृह मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य किया नामित

भीलवाड़ा में पहली बार किसी राजनेता को ग्रह मंत्रालय में सदस्य का पद मिला

Jul 10, 2025 - 13:00
 0
सांसद  दामोदर अग्रवाल  को गृह मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य किया  नामित

 गुरला (सत्यनारायण सेन) भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल को भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर से भरोसा जताते हुए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय की अनुशंसा पर गृह मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया।
साँसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय की अनुशंसा पर सांसद  दामोदर अग्रवाल को गृह मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है ।
इस समिति के अध्यक्ष ग्रह मंत्री अमित शाह है व उपाध्यक्ष ग्रह राज्य मंत्री नित्यानंद राय  व बंडी संजय कुमार है। भीलवाड़ा साँसद इस समिति में गैर सरकारी सदस्य नामित किये गए हैं। अग्रवाल को आलाकमान ने उनकी कार्यशैली व कार्यकुशलता को देखते हुए लगातार केंद्र सरकार की कई समितियों में सदस्य मनोनीत किया है ।अग्रवाल के बढ़ते राजनेतिक कद से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है ।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल को बधाई दी फूल मालाओं से लाद दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................