कठूमर में भूपेन्द्र सिंह मैंथना ने सांसद के सानिध्य में केक काटकर मनाया अपना जन्मदिन
सांसद ने जन्मदिन पर दी बधाई, उपस्थित लोगों का किया अभिवादन
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के द्वारका मैरिज पैलेस में गुरूवार को समाजसेवी भूपेन्द्र सिंह मैंथना ने अपने जन्मदिन पर भरतपुर सांसद संजना जाटव के नेतृत्व में जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आमजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समाज सेवी भूपेन्द्र सिंह मैंथना का जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिला कर खुशी मनाई।
कार्यक्रम स्थल से ही सांसद पर उनके जन्म दिन पर उन्हें शुभकामनाएं व बधाई दी। सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर रामा श्यामा की, इस पावन अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी और पूरी हलके के सभी गांव के 36 बिरादरी के लोग उपस्थित रहे।