गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी भक्तों ने अपने-अपने गुरुओं के किए दर्शन

Jul 11, 2025 - 04:44
 0
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी भक्तों ने अपने-अपने गुरुओं के किए दर्शन

नौगांवा (छगन चेतीवाल) तहसील व आसपास के क्षेत्रों में गुरु पूर्णिमा के पावन  पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया देहली रोड स्थित अंकिचन कुटी पर श्री श्री 1008 राधा बिहारी दास जी अंकिचन कुटिया पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने श्री श्री 1008 राधा बिहारी दास जी अंकिचन गुरु महाराज को वंदन कर प्रसाद ग्रहण किया साथ ही हजारों श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद लिया |

वहीं रामगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम टोडली में स्थित श्री उदासीन मंगल आश्रम के महंत श्री श्री 108 ब्रह्म मुनि जी महाराज ने बताया की  गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर बुधवार की  रात्रि श्याम जागरण का आयोजन हुआ जिसमें बाबा के सुंदर-सुंदर भजनों के द्वारा संपूर्ण रात्रि बाबा का गुणगान किया गया इस मौके पर आसपास के कई जगहों से श्रद्धालु व श्याम मंडल के सदस्य जागरण में पहुंचे प्रातः गुरुवार को आश्रम पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ उसके उपरांत महा आरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................