हरियालो राजस्थान अभियान के तहत स्कूल परिसर व सार्वजनिक स्थानों पर लगाए 121 पौधे

Jul 15, 2025 - 13:48
 0
हरियालो राजस्थान अभियान के तहत  स्कूल परिसर व सार्वजनिक स्थानों पर लगाए 121 पौधे

नौगांवा (छगन चेतीवाल) हरियालो राजस्थान अभियान के तहत तहसील स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मंगलवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह रहे। विद्यालय प्रबंधन की तरफ से विधायक एवं सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं सांफा पहनाकर सम्मान किया गया। विद्यालय स्टॉफ एवं विधार्थियो के द्वारा स्कूल परिसर व सार्वजनिक स्थानों पर 121 पौधे लगाए गए। तथा 500 से अधिक पौधे विधार्थियो एवं ग्रामीणों मे वितरित किए गए।जिसमें आम, नीम,पीपल,बरगद, अशोक और अन्य छायादार वृक्ष  शामिल रहे।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य बच्चन सिंह ने की। रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने कहा कि हर पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक जीवंत उपहार है। इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। पेड़, जंगल, जल व जमीन को हमेशा सहेजकर रखना चाहिए। इनका एक दूसरे से गहरा संबंध होने के कारण इन सबके असंतुलन से पृथ्वी पर उपस्थित जीव का जीवन खतरे में पड़ जाता है।हमारी प्रकृति का संतुलन पेड़ों पर ही टिका है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ों को लगाना चाहिए। इस अवसर पर नौगावा मंडल अध्यक्ष भीम सिंह चेतवाल, राजेंद्र सैनी, पत्रकार नरेश जैन आजाद,  फजरु खान पि .टी. आई व विद्यालय स्टाफ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................