गोविंदगढ़ में संदिग्ध बीमारी से गाय की मौत: शरीर पर गांठें और चकत्ते मिले, पशुपालकों में बढ़ी चिंता

Aug 27, 2026 - 20:33
 0
गोविंदगढ़ में संदिग्ध बीमारी से गाय की मौत: शरीर पर गांठें और चकत्ते मिले, पशुपालकों में बढ़ी चिंता

अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे में सीकरी रोड स्थित किले के पास एक गाय की संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई। मृत गाय के शरीर पर गांठें और त्वचा पर चकत्ते पाए गए, जिसके बाद पशुपालकों में संक्रामक बीमारी को लेकर चिंता बढ़ गई। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का सुरक्षित निस्तारण कराया।

पशु चिकित्सक डॉ. नंदकिशोर ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे सीकरी रोड पर गाय के मृत पाए जाने की सूचना मिली थी। संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए विभागीय प्रोटोकॉल के तहत शव का सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

  • गांव-गांव जाकर पशुपालकों को कर रहे जागरूक

संक्रामक बीमारी की आशंका को देखते हुए पशु स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग की LSI टीमें गांव-गांव जाकर पशुपालकों को बीमारी के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दे रही हैं। टीमों की ओर से घर-घर जाकर आवश्यक दवाइयां भी वितरित की जा रही हैं।

विभाग ने पशुपालकों से अपील की है कि किसी पशु के शरीर पर गांठें, त्वचा पर चकत्ते या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत अन्य मवेशियों से अलग बांध दें। पशुबाड़े में मच्छर, मक्खी और अन्य परजीवियों से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने की भी सलाह दी गई है, क्योंकि ये संक्रमण फैलाने में भूमिका निभा सकते हैं।

  • संदिग्ध स्थिति में पशु डॉक्टर से संपर्क की अपील

पशु स्वास्थ्य विभाग ने पशुपालकों से कहा है कि किसी भी पशु में संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी किए नजदीकी पशु चिकित्सालय या पशु चिकित्सक से संपर्क करें। विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................