हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) हरियालो राजस्थान अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उपखंड की ग्राम पंचायत बझेरा कलां में आयोजित किया गया। उपखंड अधिकारी सचिन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक वैर में आज 29710 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में विभागवार पौधों के रख-रखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में पौधों के रख-रखाव एवं संरक्षण की जिम्मेदारी महेश चन्द शर्मा तहसीलदार, रतन सिंह गुर्जर विकास अधिकारी, लोकेश कंसाना ग्राम विकास अधिकारी, चन्द्रभान गुर्जर सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सुरेश चन्द सैनी अतिरिक्त विकास अधिकारी, भूपेंद्र सैनी ग्राम विकास अधिकारी सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारियों ने ली। वृक्षारोपण कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रभारी अधिकारी गोपाल सिंह गुर्जर के निर्देशन में एक लाख पौधे ग्राम पंचायतें के माध्यम से लगाए जाने का कार्य लगभग पूर्ण होने पर सभी ब्लांक स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशंसा की। कार्यक्रम में सीबीईओ , बालविकास परियोजना,बीएसओ, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित राजीविका कर्मचारी एवं महिलाएं उपस्थित थे।