अरावली विहार थाना क्षेत्र में दो मकानों में चोरी सूचना के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची, तो मौहल्लेवासियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे पीड़ित
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले की सीमा पर स्थित भिवाड़ी के अरावली विहार थाना क्षेत्र के दो मकानों में चोरी होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने पर पीड़ित एवं मौहल्ले वासियों ने भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर पुलिस की निष्क्रियता बरते जाने के विरोध प्रदर्शन किया।
भिवाड़ी के अरावली विहार सोसायटी मकान नंबर 8/49निवासी सुभाष चंद ने बताया की बीती रात को करीब दो ढाई बजे अज्ञात चोरों ने तीन दरवाजों के ताले तोड़ने के अलावा जंगलों के ग्रिल क्षतिग्रस्त कर करीब साठ हजार रुपए का सामान आदि चोरी कर ले गए। इसके अलावा चोरों ने सूने मकान नंबर 8/280का ताले तोड दिए इस मकान के मालिक बाहर रहते हैं।
रात्रि को मकानों में चोरी करने से पहले आस पास के मकानों के दरवाजों को बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है