भामाशाह मंगल राम मास्टर ने रैणी के सरकारी सीनियर स्कूल भजेड़ा मे तीन कम्प्यूटर और कैमरा डोनेट किए

Aug 2, 2025 - 14:13
 0
भामाशाह मंगल राम मास्टर ने रैणी के सरकारी सीनियर स्कूल भजेड़ा मे तीन कम्प्यूटर और कैमरा डोनेट किए
भामाशाह मंगल राम मास्टर ने रैणी के सरकारी सीनियर स्कूल भजेड़ा मे तीन कम्प्यूटर और कैमरा डोनेट किए

रैणी (अलवर /महेश चन्द मीना) अलवर के रैणी-उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भजेड़ा मुख्यालय पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को भामाशाह मंगल राम मीना (अध्यापक) ने बाल हित को ध्यान मे रखते हुए एवं शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से अपनी स्वेच्छापूर्वक संस्था प्रधान मधुबाला किराड एवं समस्त स्टाफ को तीन कम्प्यूटर एवं कैमरा सप्रेम डोनेट किए जिनकी कीमत लगभग 55 हजार रुपए है ।
इस अवसर पर शाला परिवार ने भी भामाशाह मंगल राम मास्टर का मनोबल बढाते हुए फूल मालाओ से व  साफा बांधकर स्वागत सत्कार किया और समस्त स्टाफ ने भामाशाह को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अन्तदिल से आभार प्रकट किया। इस दौरान समस्त स्टाफ व संस्था प्रधान और सभी विधार्थी तथा अनेक गणमान्य ग्रामीण नागरिक भी मौजूद रहे, सभी ने भामाशाह मास्टर को इस पुनित काम करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................