सीलीसेढ झील संघर्ष समिति का आंदोलन। जिला कलैक्टर के आश्वासन के बाद धरना समाप्त
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर सिलिसेड़ झील संघर्ष समिति का आंदोलन 22वें दिन गुरुवार सुबह से ही जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण ट्रैक्टरों के साथ ढाई पैड़ी पर डटे हुए हैं। आंदोलन के बीच प्रशासन की ओर से एडीएम सिटी बीना महावर मौके पर पहुंचीं और किसानों से संवाद किया। उन्होंने कुछ मुख्य लोगों के दल को जिला कलैक्टर से वार्ता की बात कही इस पर किसानों की मांगों को सुनने के बाद पन्द्रह सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल मिनी सचिवालय पहुंचा।
जहां वह जिला कलेक्टर से वार्ता कर रहे हैं। संघर्ष समिति के सदस्यों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को मानकर लिखित आश्वासन नहीं देती आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल वार्ता जारी है और यह कितनी सफल रहेगी, इसका निर्णय वार्ता के नतीजे के बाद ही होगा। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मिनि सचिवालय में ग्रामीण प्रतिनिधि मंडल और जिला कलैक्टर के मध्य वार्ता में जिला कलैक्टर आर्तिक शुक्ला ने आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।


