मॉडल विद्यालय बागोर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Aug 15, 2025 - 15:44
 0
मॉडल विद्यालय बागोर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

गुरला  ( गुरला बद्री लाल माली) :- स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल बागौर ब्लॉक मांडल में 79वा स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल विकास समिति के अध्यक्ष खूबी राम जी सेठिया एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्री एजाज हुसैन शेख ने की l 
 इसके अतिरिक्त  गणमान्य व्यक्ति के रूप में राम राय जी सेठिया , कैलाश  सेवक , राधेश्याम  खटीक,  राधेश्याम आचार्य, गोपाल जी टेलर,  शंभू सिंह  पारसमल  गाडरी ,  योगेश रेगर , पुष्पकांत जोशी , लियाकत हुसैन  एवं उदय राम  उपस्थित रहे l 
कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि के द्वारापरेड की सलामी ली गई एवं साथ ही नन्हे मुन्ने बालकों ने व्यायाम प्रदर्शन किया l कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि खुबीराम जी सेठिया ने अपने उद्बोधन में छात्रों को हर क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन एवं विद्यालय में उपलब्ध संस्थान संसाधनों का उपयोग करने की बात कही l साथ ही  उन्होंने आश्वस्त किया कि  विद्यालय को हर संभव मदद दिलाकर विद्यालय विकास में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी l 
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई l साथ ही प्राइमरी विंग के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने भी अपना नृत्य का प्रदर्शन दिया l कार्यक्रम का संचालन लादू लाल खटीक एवं श्रीमती आकांक्षा गुर्जर ने किया lप्रधानाचार्य एजाज हुसैन शेख ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्थानीय विद्यालय विद्यार्थियों के चाऊमीन की विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है एवं विद्यालय के द्वारा की जारी गतिविधियों के रूपरेखा प्रस्तुत की एवं अंत में उन्होंने पधारे हुए सभी अतिथि, गणमान्य नागरिकों एवं मीडिया का आभार प्रकट किया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................