सफाई कर्मचारी जूगनू हरिजन जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ नगर पालिका के सफाई कर्मचारी जूगनू हरिजन को जिला प्रशासन की ओर से कुए बोर में गिरे हुए व्यक्तियों और पशु-पक्षियों,मूक प्राणियों को निकालने एवं उनकी रक्षा करने के कार्य संपादित करने उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला कलैक्टर आर्तिक शुक्ला द्वारा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

