स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए अधिकारी, कर्मचारी एवं होनहार विद्यार्थियों का सम्मान
जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) उपखंड मुख्यालय पर 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य समारोह में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 46 अधिकारी एवं कर्मचारियों 18 होनहार विद्यार्थियों व 5 समाजसेवी को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार नायक, सब इंस्पेक्टर कमलेश मीणा, प्रधानाचार्य रामकिशोर मीणा, नीलम जैन, प्रकाश वीर मान, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी बने सिंह बैरवा, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. नेतराम मीणा, वेटेरनरी ऑफिसर डॉ. राजकमल मीणा, सहायक लेखाधिकारी नारायण दत्त मीणा, निर्वाचन सहायक श्याम नारायण पारीक, नर्सिंग ऑफिसर अर्जुन सिंह मीणा, सहायक प्रोग्रामर सौरभ मीणा, गिरदावर हेमराज मीणा, कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी हेमन्त कुमार, पालिका कनिष्ठ तकनीकी सहायक प्रखर भारद्वाज, अध्यापक रामगोपाल मीणा, राजेश कुमार, सुनिता अग्रवाल, शारीरिक शिक्षक सुनिता पाराशर, महेश कुमार नुवाल, नेत्र सहयक नितिन टेपण, एसबीएम इंजिनियर नीरज कुमार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रभुलाल मीणा, विशेष शिक्षक भवानी शंकर चौधरी, फार्मासिस्ट दीपक कुमार मीणा, ग्राम विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार मीणा, एएनएम ज्योति मीणा, कंप्यूटर अनुदेशक प्रहलाद तेली, कांस्टेबल गिर्राज मीणा, राकेश चौधरी, रामचन्द्र, लेखराज, छोटु लाल, टेक्नीशियन जवान सिंह मीणा, रामचन्द्र माली, भामाशाह अजय सुवालका, बीपीएम राजीविका सुमेर चन्द मीणा, सुशीला देवी मीणा, लाड देवी, भोली धाकड़, जयराम मीणा, कन्या देवी टाक, सुरेखा शर्मा, कुसुम शर्मा, सनातनी युवा संगठन, अनुज जोशी, सीता देवी हरिजन, पत्रकार देवालाल भाट और जय श्री टांक शामिल रहे।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले होनहार विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। इनमें रूद्राक्ष पत्रिया, कनिका दरगड, आराध्या शर्मा, लोकेश कुमार मीणा, मेघा घारू, कृष्णा बैरवा, अंकित प्रजापत, बजरंग लाल, किस्मत कुमारी रेगर, अभिषेक मीणा, कोमल कुमारी धाकड, शैलजा दाधिच, प्रियंका जाट, छीटर गुर्जर, अमित कुमार मीणा, अनुज धाकड, तनवि जैन, ज्योति नाथ योगी शामिल हैं।
इस अवसर पर मंच से वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए निष्ठा और समर्पण के साथ देश सेवा का संकल्प दोहराया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और आमजन मौजूद रहे।