बरसात के पानी के विवाद को लेकर मारपीट: बुजुर्ग घायल, जिला अस्पताल रेफर
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के खेड़ली थाना क्षेत्र के ग्राम सालवाड़ी में बरसात के पानी को बहने के मामले को लेकर पिता पुत्र ने एक बुजुर्ग को मारपीट कर घायल कर दिया। पूर्णमल ने बताया कि उनके पड़ोसी योगेश और पप्पी ने फावड़े व डंडे से मारपीट की।
पड़ोसी पानी को अपने क्षेत्र में आने से रोकने की बात कर रहे थे, लेकिन बुजुर्ग ने समझाया कि बरसात का पानी तेज बहाव में आगे निकल जाएगा। इस पर विवाद बढ़ गया और दोनों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। घायल पूर्णमल को पहले खेड़ली अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें अलवर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। खेड़ली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।