महुवा में उपखंड स्तर पर79वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाते हुए शहीदों की वीरांगनाओं का किया सम्मान

Aug 16, 2025 - 07:18
 0
महुवा में उपखंड स्तर पर79वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाते हुए  शहीदों की वीरांगनाओं का किया सम्मान

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के राजकीय टीकाराम पालीवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप स्टेडियम में79वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाते हुए झंडारोहण विधायक राजेंद्र मीणा, उपखंड अधिकारी सुश्रीमनीषा रेशम, महुवा पंचायत समिति प्रधान गीता गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष गोपुत्र अवधेश अवस्थी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश मीणा ने झंडा रोहण कर पुलिस, एनसीसी  कैडेट्स,भारत स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट के साथ इंदिरा विद्या मंदिर समिति महुवा की संस्थापिका सत्यप्रभा अवस्थी, प्रेस क्लब महुवा, लायंस क्लब महुवा के संयुक्त तत्वाधान में शहीदों की वीरांगनाओं पुष्पमाला पहनाकर  शॉल उड़ाकर स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मानित के साथ उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया गया वहीं राष्ट्रीय गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया 

 प्राप्त जानकारी अनुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर महुवा केअब्दुल कलाम खेलमैदान, पार्कमहुवा में आयोजित उपखण्ड स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया । इस सुअवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा ने झंडा रोहण कर एनसीसी कैडेट्स , भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं में पुलिस द्वारा आयोजितपरेड का निरीक्षण कर देश रक्षा करते हुए शहीदों की वीरांगनाओं का   शॉल, पहनाकर, स्मृति चिन्ह भेंट पुष्प माला पहनाकर वीरांगना ओके चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सभी देश के वीर शहीदों  को नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस की सभी क्षेत्रवासियों कोबधाई देते हुए महुवा विधानसभाक्षेत्र के विकास के साथ जनता की सेवा के लिए लिए तन मन धन से समर्पित रहकर विकास में धन की कमी नहीं आने का संदेश दिया इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने भारत की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इंदिरा विद्या मंदिर समिति महुवा की संस्थापिका सत्यप्रभा अवस्थी गोपुत्र अवधेश अवस्थी  की माताजी के द्वारावीरांगनाओ का शॉल ओढ़ाकर सम्मान करने की परंपरा को जारी रखते हुए वीरांगनाओं के पैर छू कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई, वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा किआज का यह राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर शहीदों,क्रांतिकारियों का स्मरण कराता है, जिन्होंने भारत माता को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने हेतु अपना सर्वस्व देश को स्वतंत्र करने के लिए न्यौछावर कर दिया। मातृभूमि के इन वीर सपूतों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प एवं अविस्मरणीय बलिदान के फलस्वरूप ही आज हमारा स्वतंत्र भारत विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।

इस अवसर पर विधायक राजेंद्र मीणा, प्रधान गीता देवी गुर्जर,उपखंड अधिकारी सुश्री मनीषा रेशम, पुलिस उपाधीक्षक मनोहर लाल मीणा, महुवा प्रेस क्लब के अध्यक्ष गौ पुत्र अवधेश अवस्थी,थाना अधिकारी राजेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार पृथ्वीराज मीणा, विकास अधिकारी सुनील कुमार मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मीणा,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका राजेश मीणा, कनिष्ठ अभियंता रोहतास कुमार मीणा, लायंस क्लब महुवा सिटी अध्यक्ष आकाश खंडेलवाल, सचिव विकास बोहरा, देश की रक्षा करते हुए शहीदों की दो दर्जन से अधिक वीरांगनाएं,श्रीमती अनीता अवस्थी, सहित  अनेक गणमान्य, नागरिक, वरिष्ठजन, सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित सभी विभागों के उपखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, व आम जन मौजूद रहे, वही सभी विभागों में विभाग अध्यक्षो, सरकारी वगैर सरकारी विद्यालय में विद्यालय के प्रधानाचार्य व  गणमान्यनागरिकों द्वारा झंडारोहण किया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................