धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व

Jul 10, 2025 - 13:06
 0
धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा महापर्व

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे देश में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा का महापर्व बड़े धूमधाम से बनाया गया  इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों में जाकर जहां हवन पूजन करते हुए भगवानों कीपूजा अर्चना कर भगवानो का आशीर्वाद लिया वही अपने-अपने गुरुओं के स्थानों पर जाकर श्रद्धालुओं ने अपने गुरुओं के चरणों को धोकर उनका  चरणामृत लेते हुए पुष्प माला फल फूल भेट चढ़ाकर आशीर्वाद लिया

महुवा उपखंड मुख्यालय के रामबाबू की बगीची स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री साधकों द्वारा पंडित दिनेश सिद्ध के सानिध्य में गायत्री माता के साथगुरु पंडित श्रीराम शर्मा माताजी छायाचित्र परपूजा अर्चना पुष्प माला चढ़ाकर एक कुंडी  यज्ञ हवन करते हुए पूरे विश्व में सुख शांति की कामना करते हुए गौ पुत्र अवधेश अवस्थी, अनीता अवस्थी, एडवोकेट भगवान सिंह गुर्जर, राम बंसल, स्वाति बंसल, रामचरण शर्मा,मनु दत्तात्रेय, पुष्पेंद्र सोनी, सहित अनेक गायत्री परिवार के साधक मौजूद रहे 

इसी प्रकार महुवा उपखंड मुख्यालयके गोपीनाथ जी के मंदिर के समीप स्थित अग्रवाल धर्मशाला में राष्ट्रीय संत श्री बाल मुरारी बापू के सानिध्य में गुरु पूर्णिमां महोत्सव के उपलक्ष में महवा मेंचार दिवसीय गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम का समापनराष्ट्रीय संत श्री बाल मुरारी बापू की पूजा अर्चना कर किया गया 

इस दौरान उपस्थित हजारों श्रद्धालु श्रोताओंको संबोधित करते हुए संत बाल मुरारी बापू ने मनुष्य के जीवन में गुरु के महत्व को पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनुष्य को जीवन में गुरु अवश्य बनाना चाहिए लेकिन गुरु को सोच समझ कर बनाना चाहिए गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि गुरु गोविंद दोनों खड़े काके लागू पाव बलिहारी गुरु आपने गोविंद देव बताए गुरु के माध्यम से ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में गुरु का  महत्वपूर्ण स्थान है

इस अवसरविष्णु सामरिया, हरिशंकर खंडेलवाल, महेशमाठा, हरिओम, संतोष टोड़वाल, प्रहलाद बंसल, देव प्रकाश मानिक, रघुवर खंडेलवाल, गोपुत्र अवधेश अवस्थी, विजय सिंह चौहान, सहित महुवा,मंडावर, दौसा, बयाना , भरतपुर मेहंदीपुर बालाजी सहित दर्जनों जगह से आए हुए हजारों भक्त  उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................