बूढ धाम शिव वाटिका में लगाए पेड़ व फूलों के पौधे, सहीराम भगत की अनूठी पहल शिव वाटिका को सवारने का काम कर रहे हैं भगत

Aug 17, 2025 - 11:51
 0
बूढ धाम शिव वाटिका में लगाए पेड़ व फूलों के पौधे,  सहीराम भगत की अनूठी पहल शिव वाटिका को सवारने का काम कर रहे हैं भगत

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित नौरगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम शिव वाटिका में पेड़ व फूलों के पौधे लगाए गए l बूढ बालाजी धाम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना के अनुसार सही राम भगत ने शिव वाटिका में अपने खर्चे से सनातनी संस्कृति से जुड़े पेड़ व फूलों के पौधे लगाए l डॉ रामकुमार सिराधना के अनुसार बूढ धाम में करीब 300 वर्ग मीटर में शिव वाटिका तैयार की जा रही है l जिसमें सहीराम भगत कलोटा ने अपने खर्चे से बादाम, नारियल, गुढहल ,सुदर्शन, गुल्लर, गुडेल ,गंधराज, रातरानी सहित कई किस्म के पेड़ लगाए हैं l मंदिर परिसर में जन्माष्टमी पर प्रसादी का आयोजन भी किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की l जेसीबी से खेत मैदान की व भंडारे की जगह की सफाई महिपाल भावरिया व रामनिवास गुर्जर ने करवाई l जगन्नाथ पुजारी ने सबको प्रसाद वितरित किया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................