राजस्थानी फ़िल्म "थांको ब्याव होगो के" जल्द ही होगी रिलीज
उदयपुरवाटी / बुगाला (सुमेर सिंह राव ) हिंदी व राजस्थानी फ़िल्म बावलियो पंडित की अपार सफलता के बाद निर्माता व निर्देशक क्षितिज कुमार ने एक हास्य व कॉमेडियन फ़िल्म बनाई है जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देगी।यह राजस्थानी फ़िल्म थांको ब्याव होगो के सम्भवतः दीपावली तक रिलीज हो जाएगी।हाल ही में इस फ़िल्म के निर्देशक क्षितिज कुमार बुगाला में हुई भागवत कथा में बतौर मुख्य अतिथि रहे थे।इन्होंने बताया कि यह फ़िल्म गांव के एक भोले भाले आदमी की कहानी पर आधारित है जो बहुत बडी जमीन जायदाद का मालिक है, परन्तु उसकी शादी नही हो रही है। इस सामाजिक कहानी में नारी शक्ति और शिक्षा का महत्व बताया गया है्। इसके निर्माता व निर्देशक जाने माने क्षितिज कुमार स्वयं हैं। गीत संगीत राधेश्याम का है मुख्य भूमिका में इनके साथ नम्रता राठौड़, मुस्कान खान, विजया राजस्थानी,नागेन्द्र सिंह, शंकर पुरोहित,गिरवर सिंह आदि हैं।

