उदयपुरवाटी कस्बे में कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Aug 17, 2025 - 11:50
 0
उदयपुरवाटी कस्बे में कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उदयपुरवाटी शहर के खेल मैदान में बजरंग दल उदयपुरवाटी के नेतृत्व में दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, खेल मैदान में 25 फीट ऊंची मटकी लगाई गई तथा कार्यक्रम में खानेश्वर महादेव मंदिर के संत श्री शंकर दास महाराज एवं मुख्य अतिथि पार्षद गौतम मारवाल, पार्षद शिवदयाल स्वामी उर्फ पिंटू स्वामी, पार्षद गोविंद वाल्मीकि, जेपी सैनी सामाजिक कार्यकर्ता, प्रकाश सैनी कुआं रामसागर, उदयपुरवाटी थाना अधिकारी कस्तूर वर्मा विशिष्ट अतिथि गिरधारी लाल राठी जिला उपाध्यक्ष, पूनम चंद्र सोनी प्रखंड मंत्री, महेंद्र सैनी आरएसएस एवं बजरंग दल संयोजक सुशील सैनी ने विधि विधान से भारत माता व कृष्ण भगवान की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके मटकी फोड़ प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई 
मटकी फोड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के संयोजक सुशील सैनी ने किया तथा मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शहर एवं आस-पास के क्षेत्र से करीब 8-9 हजार ग्रामीण एवं मातृशक्ति कार्यक्रम को देखने पहुंचे, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में श्री श्याम टीम उदयपुरवाटी के कप्तान विनोद सैनी एवं उनकी टीम विजय रही जिनको अतिथियों के द्वारा ट्रॉफी मे ओर 4100 रुपए नगद एवं उपविजेता टीम सेठ सांवरिया उदयपुरवाटी के कप्तान नानू राठी एवं उनकी पूरी टीम को अतिथियों के द्वारा ट्राफी एवं 3100 रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में आसपास दूर-दराज से पधारे एवं अतिथियों का बजरंग दल संयोजक सुशील सैनी ने आभार प्रकट किया मटकी फोड़ प्रतियोगिता में पार्षद श्याम लाल सैनी, ललित सोनी भाजपा युवामोर्चा, आयुर्वेद डॉ विकास कुमावत, बजरंग दल पूर्व संयोजक रोहिताश सैनी, बजरंग दल पूर्व संयोजक कैलाश सैनी, हरि सैनी, राकेश सैनी इंद्रपुरा, सुनील तंवर, विनोद सैनी, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................