वन्य जीव को रेस्क्यू कर कुएं से जिंदा निकाला

Sep 16, 2025 - 13:51
 0
वन्य जीव को रेस्क्यू कर कुएं से जिंदा निकाला

थानागाजी के नजदीक ग्राम गुवाडा भोपाला में बाबूलाल मीणा के कुएं में रात्रि को एक अज्ञात जानवर गिर गया, कुआं गहरा होने तथा पानी में डुबा होने के वास्ते जानवर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था जिससे आवाज़ के आधार पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे,  जिसके चलते ग्रामीणों ने प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा को जानकारी दी, मीणा ने जानवर को पहचानने की कोशिश की लेकिन वह साफ़ दिखाई नहीं दे रहा था ऐसे में वन विभाग के नाका घाटा में तैनात वन रक्षक देश राज मीणा को सुचना दी गई, सुचना पा कर वन रक्षक गांव पहुंचा जहां पानी में तैर रहे जानवर को समझने में साफ नहीं दिखाई देने से वो भी असमर्थ रहे तथा गांव के प्रकाश चन्द मीणा,लीला राम मीणा, बल राम मीणा, सुरेश सहित कई लोगों को सुचना देकर बुलाया और जानकारी से अवगत कराया जिसमें लीला राम ने हिम्मत दिखाते हुए कुएं में उतरने को तैयार हुआ तथा क़रीब एक घण्टे चलें रेस्क्यू के बाद वन्य जीव को पकड़ कर कुएं से बहार निकाला, जानवर सुरक्षित मिला और उसे पास ही नाले के जंगल में छोड़ दिया ।
प्रकृति प्रेमी राम भरोस मीणा ने वन रक्षक देश राज मीणा तथा गांव वालों का वन्य जीव को बचाने के लिए आभार व्यक्त करतें हुए कहा कि वन जीव जीव है जीव छोटा हो या बड़ा यह मायने नहीं रखता बल्कि हम इंसान हैं हमें अपना दायित्व निभाते हुए सभी जीवों पर दया करनी चाहिए जिससे कोई जानवर हताहत नहीं हों।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................