नारायणी धाम परिसर एवं महिला पुरुष कुंडों पर भी भूमाफिया गिरोह द्वारा जबरन कब्जा कर मोटी राशि वसूल कर किराए पर देने को लेकर सौपा ज्ञापन

Aug 21, 2025 - 12:05
 0
नारायणी धाम परिसर एवं महिला पुरुष कुंडों पर भी भूमाफिया गिरोह द्वारा जबरन कब्जा कर मोटी राशि वसूल कर किराए पर देने को लेकर सौपा ज्ञापन

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले की राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्देवगढ़ के अधीनस्थ ऐतिहासिक एवं पौराणिक पर्यटक स्थल नारायणी धाम परिसर में कुछ दबंगों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा  महिला एवं पुरुष कुंडो पर जबरन अतिक्रमण कर दुकानों को मोटे किराए पर चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया की नारायणी धाम पर प्रतिदिन सैकड़ों क्षृद्वालु महिला पुरुष दर्शनों के लिए आते हैं टहला तहसील प्रशासन की लापरवाही और संदिग्ध भूमिका के चलते हुए यहां की पवित्रता और सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
बल्देवगढ़,श्यालूता सहित आसपास के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सीमा मीना को पंचायत समिति राजगढ़ के वीडियो कान्फ्रेंसिंग मीटिंग के दौरान नारायणी धाम में हो रहे अवैध अतिक्रमण एवं तहसीलदार टहला की लापरवाही, उदासीनता एवं संदिग्ध भूमिका की शिकायत करते हुए नारायणी धाम परिसर एवं कुंडों परिसरों को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि कुछ लोगों द्वारा नारायणी धाम परिसर एवं कुंडों के पास थडी,ठेले,अस्थाई दुकानें,पक्के निर्माण कर अतिक्रमण कर रखा है।इस प्रकार अतिक्रमण करने वाले कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षृद्वालुओं से मारपीट,गाली गलौज तथा विरोध करने वाले लोगों को जान से मारने की धमकी दी जाती है। तथा कुंड परिसरों के समीप मादक ,नशीले पदार्थ और प्रतिबंधित गुटके आदि की बिक्री से वातावरण प्रदूषित होने की बात कही। वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा महिला कुंड में नहा रही महिलाओं और युवतियों टी वीडियो फोटो बना कर धार्मिक स्थल की गरिमा और महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञापन में असामाजिक तत्वों द्वारा नारायणी धाम के पुजारियों के साथ मारपीट की घटनाएं घटित हो चुकी है। कुछ लोगों द्वारा दुकानों पर तेज आवाज में फूहड़ता के गाने बजा कर शांति व्यवस्था को भंग किया जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि 3मई 2001और मार्च 2021को पुलिस और प्रशासन द्वारा नारायणी धाम परिसर को सभी अतिक्रमण हटा कर अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया। लेकिन अब लोग नारायणी धाम परिसर और कुंडों के पास की भूमि को किराए पर देकर जेबें भरने में लगे हुए हैं।

ज्ञापन में धाम से अतिक्रमण हटाने एवं तहसीलदार की विभागीय जांच करा कठोर कार्रवाई के साथ धाम पर सी सी टीवी कैमरे लगाने , परिसर में पुलिस बल की अस्थाई तैनाती करने सहित अन्य मांगों को रखा। उपखंड अधिकारी ने शीघ्र ही नारायणी धाम परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।
गौरतलब रहे कि क्षृद्वालु भक्तों द्वारा इस मामले को लेकर पूर्व में मंत्री किरोड़ी मीणा को भी अवगत कराया जा चुका है इस पर उन्होंने मीडिया के समक्ष नारायणी धाम परिसर और कुंडों को अतिक्रमण मुक्त कराने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक इस ओर कार्यवाही को अंजाम नहीं दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................