मौजपुर में लगने वाले ईआरसीपी केअंतर्गत पानी की बोरो का किया विरोध

Aug 24, 2025 - 13:45
 0
मौजपुर में लगने वाले ईआरसीपी केअंतर्गत  पानी की बोरो का किया विरोध

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन 

ग्राम मौजपुर में रविवार को संघर्ष समिति द्वारा सभा का आयोजन किया गया।  जिसमें गांव मौजपुर के विकास पर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। सभा में कहा कि पानी का जलस्तर  धीरे-धीरे नीचे जा रहा है। कृषको के लिए पानी मिलना दुर्लभ हो रहा है।
वही ईआरसीपी योजना 2 के तहत लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका क्षेत्रको पानी आपूर्ति हेतु ग्राम मौजपुर में 8 बोरिंग लगाए जाने का प्रस्ताव बताया जा रहा है। जबकि मौजपुर ग्राम में पूर्व से ही पानी की कमी चली आ रही है। किसान पानी के लिए तरस रहा है। ऐसे में
संघर्ष समिति के लोगों ने निर्णय लिया है, कि बोर गांव की जमीन में नहीं लगने देंगे। इसका असर आने वाले समय में गांव के भविष्य पर पड़ेगा ।
 सरकार तथा अधिकारियों से संघर्ष समिति का कहना है कि कई वर्षों से गांव का विकास रुका हुआ है। मौजपुर ग्राम में मूलभूत सुविधाएं भी अभी तक पूरी तरह नहीं है। काफी कार्य ऐसे हैं जो अनिवार्य हैं ,लेकिन सरकार का ध्यान मौजपुर पर नहीं है ।जबकि जिले का सबसे बड़ा गांव है,। विकास कार्यों में मौजपुर ग्राम के लोगों ने उपेक्षा का आरोप सरकार पर लगाया है।
 संघर्ष समिति के लोगों ने बताया कि आगामी शीघ्र ही गांव की आम सभा की जाएगी। जिसमें मौजपुर में लगने वाली बोरो का पुरजोर विरोध होगा।  सभा में संघर्ष समिति मौजपुर के रघुवर दयाल सैनी समसू खान मौसम खान बाघ सिंह अमित कटारा दिनेश नरूका मनोज शर्मा शेर सिंह ब्रह्मानंद अध्यक्ष कोऑपरेटिव साहब खान विजय वर्मा अली खान प्रकाश जुम्मा खुर्शीद खान मोहित जैन सोमू हरिजन आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................