महेश जैन होंगे जैन समाज मौजपुर के अध्यक्ष
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
रविवार को दोपहर जैन मंदिर मौजपुर मे जैन समाज की सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सहमति से महेश चंद्र जैन मौजपुर को अध्यक्ष, नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष अशोक जैन, मंत्री संजय जैन ,सह मंत्री विनोद जैन, अर्थ मंत्री दीपक जैन ,को नियुक्त किया गया।वहीं संरक्षक में अरविंद कुमार जैन केदारचंद, रामेश्वर दयाल, पारसकुमार लक्ष्मण प्रसाद जैन को मनोनीत किया गया।