शहीद इकबाल खान सुपुर्द ए खाक: सांसद, विधायक सहित कलेक्टर-एसपी ने दी श्रद्धांजलि,झुंझुनू से लालपुर तक निकाली तिरंगा यात्रा
झुंझुनू (अरुण कुमार) 28 अगस्त। जिले के लालपुर गांव के हवलदार इकबाल अली 21 ग्रेनेडियर्स यूनिट में जम्मू कश्मीर के कुपवाडा में तैनात थे, जो ऑपरेशन रक्षक के अन्तर्गत 26 अगस्त को शहीद हो गए थे।
गुरूवार को जिला मुख्यालय के अग्रसेन सर्किल से लालपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके बाद गांव के मैन चौक के पास शहीद इकबाल खान को राजकीय सम्मान के बाद सुपुर्द -ए -खाक किया गया। शहीद इकबाल खान की अंतिम यात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए।
इस दौरान झुंझुनूं सांसद बृजेन्द्र ओला, झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भांबू,, विधायक (पिलानी) पितराम काला, उदयपुरवाटी विधायक भगवानराम सैनी, जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष एमडी चोपदार, जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग, एसपी बृजेश उपाध्याय, नवलगढ प्रधान दिनेश सुंडा आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।


