तेजा दशमी की तैयारियो को लेकर उदयपुरवाटी व लोहार्गल में बांटे पीले चावल,विशाल शोभायात्रा 2 सितंबर को

Aug 28, 2025 - 12:27
 0
तेजा दशमी की तैयारियो को लेकर उदयपुरवाटी व लोहार्गल में बांटे पीले चावल,विशाल शोभायात्रा 2 सितंबर को

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
सीकर जिले के नीमकाथाना में आगामी 2 सितंबर को आयोजित होने वाले वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l वीर तेजाजी सेवा समिति नीमकाथाना द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 2 सितंबर को नीमकाथाना में गो रक्षक वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस तेजा दशमी के  पावन पर्व पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी l तेजा भक्त मदनलाल भावरिया के अनुसार वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस की तैयारीयों को लेकर झडाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में गुरुवार को उदयपुरवाटी के दर्जनों गांवों सहित लोहार्गल जाट धर्मशाला में भी पीले चावल बांटकर लोगों को न्योता दिया गया l  वीर तेजाजी सेवा समिति नीम का थाना द्वारा मिली जानकारी के अनुसार तेजा दशमी के अवसर पर नीमकाथाना में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा l गौरक्षक वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस की तैयारीयों को लेकर गांव-गांव व ढाणी ढाणी में पोस्टर का विमोचन कर एवं लोगों को पीले चावल देकर कार्यक्रम में आने के लिए न्योता दिया जा रहा है l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................