भामाशाह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढाया,रग्बी टीम को भेंट की खेल पोशाक

Aug 28, 2025 - 13:17
 0
भामाशाह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढाया,रग्बी टीम को भेंट की खेल पोशाक

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) धोरीमन्ना उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाबूबेरा की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की परंपरा निभाते हुए भामाशाह खेमाराम गोदारा ने पाबूबेरा रग्बी फुटबॉल टीम को नई खेल पोशाक भेंट की। विद्यालय परिसर के प्रांगण में आयोजित इस छोटे से समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
 स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अचलाराम सेवदा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों में भी निरंतर अभ्यास करके अपनी पहचान बना रहे हैं। ऐसे समय में समाजसेवियों का सहयोग उनके मनोबल को नई उड़ान देता है।
स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई ने भामाशाह का आभार जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को समय-समय पर संसाधन और प्रोत्साहन मिलना उनकी प्रगति के लिए आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल खिलाड़ियों को जिला,राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।
खिलाड़ियों ने भी नई ड्रेस पाकर खुशी जाहिर की। टीम कप्तान कमला जाणी ने कहा रग्बी कठिन खेल है, इसमें हौसला और एकजुटता सबसे बड़ा हथियार है। नई ड्रेस मिलने से हमारा आत्मविश्वास ओर बढ़ा है, अब हम मैदान पर ओर भी दमखम के साथ उतरेंगे।
समारोह में मौजूद खेल प्रेमियों व अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि इस तरह के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएँ ओर निखरकर सामने आएँगी।इस दौरान पीटीआई मूलचंद कुमावत, वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश तेतरवाल, मोहनलाल तरङ, कमला चौधरी, अध्यापक धुङाराम माचरा व कनिष्ठ सहायक देव कुमार मीणा ने भामाशाह का मान सम्मान करते हुए खिलाङियों का होंसला अफजाई भी किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................