श्याम सुंदर शर्मा बने सर्व ब्राह्मण महासभा के अलवर जिलाध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ की मिली जिम्मेदारी
खेरली (दिनेश लेखी) सर्व ब्राह्मण महासभा (रजि.), राजस्थान की ओर से खेरली निवासी श्याम सुंदर शर्मा को अलवर जिले के युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति का पत्र 3 नवंबर 2026 को महासभा के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने जारी किया।
नियुक्ति पत्र के अनुसार श्याम सुंदर शर्मा की समाज के प्रति सक्रियता, सामाजिक कार्यों में रुचि एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा अलवर के जिलाध्यक्ष राजकुमार पांडा (खेरली) की सहमति से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि श्याम सुंदर शर्मा महासभा के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ब्राह्मण समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे तथा समाज को संगठित और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्याम सुंदर शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

