भक्ति में डूबा कस्वा वैर श्री गणेश विसर्जन में उमड़ा जनसैलाब
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) लघुकाशी के नाम से विख्यात एवं श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज की तपोस्थली कस्बा वैर में श्री भैरव नाथ जी मन्दिर एवं श्री महामंडलेश्वर जी महादेव मंदिर पुरानी अनाज मंडी से श्री गणेश जी विसर्जन की शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सुसज्जित वग्गी में श्री गणेश जी की मूर्ति विराजमान कर बैंड बाजे एवं डीजे के साथ कस्बा के विभिन्न मार्गों से भैरव नाथ मंदिर एवं श्री महामंडलेश्वर मन्दिर पुरानी अनाज मंडी से प्रारंभ होकर श्री श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज कुटिया (धूना) श्री सीताराम जी महाराज मन्दिर, गोपाल जी मन्दिर, पुराना बाजार, चांदनी चौक, लाल चौक, जैन मंदिर, गद्दी पट्टी,विचपुरी पट्टी होते हुए शोभायात्रा विचपुरी पट्टी स्थित रत्नागढ पहुंची। रत्नागढ कुण्ड के स्वच्छ पानी में श्री गणेश जी का विसर्जन् श्री गणेश जी की आरती उतार कर किया गया। शोभायात्रा में कस्वावासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में बैन्ड बाजों एवं डीजे पर बजने वाले भक्तिमय भजनों एवं श्री गणेश महाराज,श्री 1008 श्री बाबा मनोहर दास जी महाराज के जयकारों से कस्वा का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा प्रारंभ होते ही बर्षा प्रारंभ होने के उपरांत भी कस्वावासियों में इतना जोश और उत्साह था कि महिलाएं एवं युवक भक्तिमय भजनों पर नाचते,गाते,गुलाल उड़ाते एवं गुलाल की होली खेलते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के पश्चात भक्त जनों को मन्दिर श्री महामंडलेश्वर जी महादेव पर प्रसाद वितरण किया गया।शोभायात्रा में सुनील कुमार जैन, अंकुर अग्रवाल, लक्ष्मीकांत सिंधल, कौशलेंद्र दत्तात्रेय पत्रकार, निरंजन गर्ग, बनवारी लाल बंसल, गिरधारी लाल बंसल,पंकज जैन आदि मौजूद रहे।