मुख्यमंत्री के विधानसभा सांगानेर मे विद्युत ट्रांसफोर्मर से आमजन की जान को खतरा

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र  सांगानेर मेंं विधुत विभाग के विधुत ट्रांसफोर्मर से आमजन की जान खतरे में वाशिन्दे परेशान है। लेकिन विभाग की ओर कोई स्थाई समाधान नही होने से कलोनीवासियो मे रोष व्याप्त है।

Sep 2, 2025 - 12:52
Sep 2, 2025 - 13:17
 0
मुख्यमंत्री के विधानसभा सांगानेर मे  विद्युत ट्रांसफोर्मर से आमजन की जान को खतरा
 फोटो -आमरास्ते में लगा विधुत ट्रांसफोर्मर

जयपुर महानगर- मुख्य मंत्री के विधानसभा क्षेत्र  सांगानेर मेंं विधुत विभाग के विधुत ट्रांसफोर्मर से आमजन की जान खतरे में वाशिन्दे परेशान है। लेकिन विभाग की ओर कोई स्थाई समाधान नही होने से कलोनीवासियो मे रोष व्याप्त है।
मामला राजस्थान के मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर के रामसिह पुरा के कल्याण नगर की "बी ब्लॉक कलोनी" का बताया गया है। जिसमें आमरास्ते के समीप एक रिहाशी मकान की दीवार के सटे विधुत ट्रांसफोर्मर का है। कलोनी वासियो का कहना हेै की यह ट्रांसफोर्मर चन्द्रशेखर के मकान से सटकर लगा हुआ जिसमे घरेलू कनेक्शन दे रखे है। जिसमे आऐ दिन आगजनी होती रहती है। कई बार जानवर भी करंट की चपेट में आकर जान गंवा चुके है वर्षात में ढलान के कारण पानी भर जाता है। समीप के मकान तक में हवाई करंट प्रवाहित हो जाता हो जाता है। जिससे  समीप से गुजरने वाले आमजन को जानमाल का खतरा बना रहता है। जिसके चारो तरफ सुरक्षा के इंतजाम तक नही है।
कई बार विभाग को शिकायत कर इसे अन्य स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की थी। लेकिन विधुत विभाग अनदेखी करने जुटा हुआ है। विधुत विभाग अब फैक्ट्री संचालको से मिली भगत कर उस स्थान ओर बडे ट्रांसफोर्मर लगाने की तैयारी कर रहा है।जिसमे कोर्मसियल कनेक्शन किए जावेगा।

कलोनी वासियो का कहना है यदि फैक्ट्री संचालको कनेक्शन देना है तो ट्रांसफोर्मर को भी उनके जमीन मे शिफ्ट किया जाना चाहिए ताकि आमजन की जान को खतरा टल सकें। लेकिन निगम के कर्मी लाखो रूपये की शिफिट की  राशि जामा कराने की बात कहकर वासिदो की शिकायत का अनदेखी कर रहे है। इसको लेकर श्री कल्याण नगर विकास समिति ने शिकायत कर सामाधान की मांग  की है। समीप पर चपेट मे आ रहे मकान मालिको ने जानमाल का खतरा बताकर अपनी शिकायत भेज कर विभाग का आवगत करा दिया। लेकिन विभाग किसी बडी अनहोनी की घटना का इंतजार कर रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

BHAGWAN DAS Crime Reporter ईमानदारी किसी की मोहताज नहीं ,निष्पक्ष खबर के लिए जुड़े रहे G Express News के साथ