बिना मुंडेर के कुएं में गिरा सियार निकालने के प्रयास जारी
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी के जंगलों में बिना मुंडेर के कुएं में सियार गिर गया। सियार गिरने में पर कुएं के आस-पास ग्रामीण एकत्रित हो गए। वही सूचना पर रैणी पुलिस, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां सियार को निकालने के प्रयास जारी है। डोरोली नाके के वनरक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों व पुलिस से सूचना मिली की जंगल मे एक सियार गिर गया और कुएं में पानी भरा हुआ है। सियार जीवित है। जिसकी सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां सियार को ग्रामीणों की सहायता से निकालने के प्रयास जारी है।