गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेश महोत्सव संपन्न
गुरला:-(बद्रीलाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में गणेश जी की छोटी छोटी टोलियों ने किए गणेश जी विर्सजन और कहा अगले बरस जल्दी आ, गणपति बप्पा मोरया नारे लगाते हुए विसर्जन किया। सुनिल त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ ही गणेश महोत्सव संपन्न हुआ ।अपने निवास शिव नगर में महा आरती के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन शिव नगर से प्रारंभहुई। जिसमें में स्त्री पुरुष व छोटे-छोटे बच्चों ने रंग गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस जल्दी आ के उद्घोष से आसमान गूंज उठा नेशनल हाईवे स्थित रणजीत सागर तालाब पर पहुंचेजहां पर भगवान की आरती हुई, 5 बजे गणेश प्रतिमा को गुरला रणजीत सागर तालाब में विसर्जित की गई।

