तखतगढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस की दावेदारी, सरोज मेवाड़ा ने दाखिल किया आवेदन

आरओ के समक्ष नामांकन आवेदन जमा, कांग्रेस 8 पार्षदों के साथ निर्दलीयों के सहयोग से बोर्ड गठन की कवायद में जुटी

Sep 16, 2026 - 13:24
Sep 16, 2026 - 13:26
 0
तखतगढ़ में नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस की दावेदारी, सरोज मेवाड़ा ने दाखिल किया आवेदन

तखतगढ़ (बरकत खान)। नगरपालिका अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर नगर में सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से सरोज मेवाड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन अधिकारी पूरण कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र कुमार बबेरवाल एवं राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के समक्ष अपना नामांकन आवेदन दाखिल किया।

​नामांकन के दौरान मेवाड़ा के साथ उनके प्रस्तावक भंवरलाल मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी नेहपाल सिंह, पार्षद अन्नराज मेवाड़ा, प्रमिला हीरागर, सूरज वाल्मीकि तथा जमना मेवाड़ा सहित कई प्रमुख समर्थक पालिका कार्यालय पहुंचे।

  • निर्दलीयों के समर्थन पर टिकी नजरें

हाल ही में संपन्न नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के 8 पार्षद विजयी हुए हैं। बहुमत का आंकड़ा जुटाने और अपना बोर्ड गठित करने के लिए कांग्रेस अब निर्दलीय पार्षदों को साधने की रणनीति में जुट गई है। कांग्रेस खेमे का दावा है कि निर्दलीय पार्षदों के सहयोग से वे अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करेंगे।

​सरोज मेवाड़ा के नामांकन दाखिल करते ही दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में जोड़-तोड़ और रणनीतिक बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है