लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की मीना गुप्ता एवं कांग्रेस पार्टी से पायल भारद्वाज चौधरी ने किया नामांकन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने मीना गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। मीना गुप्ता ने रिटर्निग अधिकारी उपखंड अधिकारी मनीष रेशम के समक्ष अपना नामांकन भाजपा पार्टी से दर्ज कराया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा मोनी हरियाणा भाजपा नेता नीतेश बंसल सहित अन्य भाजपा के लोग मौजूद रहे।
इधर नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ से चेयरमैन पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी पायल भारद्वाज चौधरी ने कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर विधायक मांगे लाल मीणा, पार्टी प्रभारी योगेश मेहता सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, मास्टर छोटेलाल, लाल मोहम्मद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ नामांकन प्रक्रिया संपन्न की।

