जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभियोग निराकरण सतर्कता समिति की बैठक स्थगित
भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 16 सितम्बर। शासन उप सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग, राजस्थान जयपुर के पत्र क्रमांक प015 (1) आरपीजी/जनसुनवाई/2022/जयपुर, 24 अगस्त, 2026 में जारी निर्देशों के निर्देशानुसार स्थानीय निकायों के चुनाव एवं आदर्श आचरण संहिता के मद्देनजर सितम्बर माह में आयोजित होने वाली त्रि-स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित किया गया है।
इसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा गुरूवार, 17 सितम्बर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं जिला जन अभियोग निराकरण सतर्कता समिति की बैठक भी स्थगित की गई है।

