मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 7 अक्टूबर तक करें अप्लाई

Sep 16, 2026 - 19:57
 0
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 7 अक्टूबर तक करें अप्लाई

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 16 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के अन्तर्गत सत्र 2026-27 के लिए पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक एवं सामाजिक रूप से वंचित प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं एवं प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें आगे बढ़ने के लिए समान अवसर मिल सके।
संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मनोज आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितम्बर से प्रारम्भ हो चुकी है तथा अभ्यर्थी 7 अक्टूबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के माध्यम से पात्र विद्यार्थियों को विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थाओं में सम्मिलित प्रोफेशनल कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं तथा सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा।
एसएसओ  पोर्टल से करें ऑनलाइन आवेदन-
उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए एसएसओ  पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार हैं कि सबसे पहले एसएसओ  पोर्टल पर लॉगिन करें, इसके बाद  CM Anuprati Coaching Icon  पर क्लिक करें जिसमें CM Anuprati Coaching Scheme  का चयन करें, इसके बाद ड्रॉपडाउन में Student  विकल्प चुनने के बाद निर्धारित विवरण भरकर ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करें। ऑनलाइन आवेदन के लिए SSO Rajasthan Portal  पर लॉगिन किया जा सकता है।

एसएसओ (SSO) पोर्टल के जरिए ऐसे करें आवेदन:

  • स्टेप 1: सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in पर लॉगिन करें।

  • स्टेप 2: पोर्टल पर CM Anuprati Coaching आइकन पर क्लिक करें।

  • स्टेप 3: इसके बाद CM Anuprati Coaching Scheme का चयन करें।

  • स्टेप 4: ड्रॉपडाउन मेन्यू में Student विकल्प को चुनें।

  • स्टेप 5: अपनी सभी आवश्यक जानकारियां और दस्तावेज भरकर फॉर्म सबमिट करें।

नवीनतम दिशा-निर्देशों के अनुसार होगा चयन
विभाग द्वारा बताया गया कि योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा-निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया क्रमांक 21176 15 नवम्बर, 2024 (यथा संशोधित) में दिए गए प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी आवेदन करने से पूर्व योजना से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य शर्तों की जानकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित कर लें तथा अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर ऑनलाइन आवेदन करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................