भरतपुर में 'विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद-2027' की तैयारियां तेज, 22 हजार से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

Sep 16, 2026 - 19:53
 0
भरतपुर में 'विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद-2027' की तैयारियां तेज, 22 हजार से अधिक युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव 'विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद-2027' की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर कमर चौधरी ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों को 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने स्पष्ट किया कि 'माय भारत पोर्टल' पर आयोजित होने वाली 'विकसित भारत क्विज' में पात्र युवाओं की 30 सितंबर तक अनिवार्य रूप से भागीदारी कराई जाए। संस्था प्रधान प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट भेजेंगे और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भरतपुर को मिला 22,408 पंजीयन का लक्ष्य माय भारत के उप निदेशक सुनील राना ने बताया कि राजस्थान को 'गोल्डन वेस्ट रीजन' में शामिल किया गया है। इसके तहत भरतपुर जिले को 22,408 युवाओं के पंजीयन का लक्ष्य मिला है, जिसकी मुख्य थीम 'मैन्युफैक्चरिंग एंटरप्रेन्योरशिप एवं ग्रीन ग्रोथ' तय की गई है।

युवाओं को मिलेगा अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच एडीएम शहर राहुल सैनी ने प्रेजेंटेशन के जरिए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा लोक संगीत, लोक नृत्य, क्विज, भाषण, हैकाथॉन और समस्याओं के रचनात्मक समाधान जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

  • त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया: जिला स्तर पर चुने गए युवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, वहीं राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।

  • सक्रिय भागीदारी: अभियान को गति देने के लिए शिक्षा विभाग, एनएसएस (NSS), एनसीसी (NCC), स्काउट एंड गाइड और पंचायती राज संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विवेक भारद्वाज, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र गोपालिया सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................