बिसायती कम्युनिटी बोर्ड द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह, महिलाओं का रहा विशेष योगदान

Sep 7, 2025 - 15:28
 0
बिसायती कम्युनिटी बोर्ड द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह, महिलाओं का रहा विशेष योगदान

भीलवाड़ा :  राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा। बिसायती कम्युनिटी बोर्ड जिला भीलवाड़ा की ओर से मांडल में रोशन नगर दरगाह पर रविवार को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. मुस्ताक़ खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
          कार्यक्रम में संस्थापक अबरार अहमद ने कहा कि यह रक्तदान शिविर समाज की एकजुटता और इंसानियत की सेवा का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने इसे नई पीढ़ी के लिए समाजसेवा का पैग़ाम बताया। वहीं अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि ब्लड कैंप पूरी इंसानियत का काम है और गर्व की बात है कि समाज के हर तबके ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था के सह संस्थापक सलीम बिसायती ने कौम को एक जुट होने का संदेश दिया। 

 शिविर में राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय और अरिहंत हॉस्पिटल की मेडिकल टीमों ने रक्त संग्रह कार्य को संपन्न किया।  विशेष सहयोग जीएन टेंट हॉउस, स्टार भारत टेंट हाउस और उड़ान शिक्षण एवं सामाजिक सेवा संस्थान की टीम द्वारा दिया गया।
        कैंप इंचार्ज रज्जाक बिसायती ने बताया कि शिविर में विभिन्न इलाकों से रक्तदाताओं ने आकर योगदान दिया। शिविर की सबसे बड़ी ख़ासियत यह रही कि इसमें न सिर्फ बिसायती समाज बल्कि आम आवाम ने भी हिस्सा लिया। ख़ास तौर पर महिलाओं का योगदान उल्लेखनीय रहा और कई महिलाओं ने रक्तदान कर समाज में मिसाल कायम की।
       बिसायती कम्युनिटी बोर्ड के सलीम बिसायती, जानिशार, शाकिर बिसायती, शेर मोहम्मद, बाबु बिसायती, मुस्ताक बिसायती, वसीम मंसुरी, शाहरुख पटवा, महफुज अली, ओवेस कुरैशी, शेर मोहम्मद, बाबु बिसायती, मुस्ताक बिसायती, रिजवान बिसायती, हसन आसिफ बिसायती, रेहान बिसायती, आबिद बिसायती, इमरान सयैद, अयान बिसायती, हुसैन इरफान, लतिफ बिसायती व पुरी टीम कि मेहनत से केम्प का सफल आयोजन हुआ। 
         इस मौके पर मौलाना शरीफुल कादरी साहब, लुहारिया दारुल उलूम गौसिया अजीजिया से मुदर्रिस हाफिज नवाजिश रज़ा साहब, मुस्तफा खान, मुकीम खान, इशाक बिसायती, अब्दुल हामिद कुरैशी, शब्बीर बिसायती, इकबाल बिसायती, अनवर बिसायती, हामिद बिसायती, युनुस बिसायती, कामिल बिसायती, आरीफ बिसायती, जमिल बिसायती, खलिल बिसायती, अब्दुल वहीद, जमिल शेख, असलम बिसायती, आजाद अली काजी, शहजाद बिसायती, सहित बड़ी संख्या में समाज के मौअजिज हजरात भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................