एग्री इनपुट डीलर संगठन की बैठक संपन्न: होलसेल विक्रेता/ डायरेक्ट डीलर रिटेलर अटैचमेंट के साथ यूरिया डीएपी खाद नहीं लेने का हुआ निर्णय

Sep 8, 2025 - 13:50
 0
एग्री इनपुट डीलर संगठन की बैठक संपन्न:   होलसेल विक्रेता/ डायरेक्ट डीलर रिटेलर अटैचमेंट के साथ यूरिया डीएपी खाद नहीं लेने का हुआ निर्णय

अंता सिसवाली (शफीक मंसूरी ) खाद बीज कीटनाशक डीलरों के संगठन AIDA की बैठक शहर के निजी रिसोर्ट में जिला अध्यक्ष भीमराज चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला प्रवक्ता बृजमोहन मेहता  ने बताया की बैठक में यूरिया डीएपी खाद के साथ कंपनियों द्वारा भारी मात्रा में दिए जा रहे अनावश्यक अन्य उत्पाद अटैचमेंट की समस्या से होलसेल विक्रेता/ डायरेक्ट डीलर/ रिटेलर /किसान सभी परेशान है होलसेल विक्रेताओं का कहना है कि कंपनियां बिना अटैचमेंट के खाद की सप्लाई नहीं कर रही है संगठन ने रिटेलर व किसानो की समस्या को देखते हुए बैठक का आयोजन किया गया था अटैचमेंट  पर विस्तृत चर्चा के बाद जिला अध्यक्ष  होलसेलर व तहसील अध्यक्ष डायरेक्ट डीलरो से फोन पर वार्ता के बाद सभी  की सहमति के बाद निर्णय लिया गया की आज दिनांक 9 सितंबर से कोई भी होलसेल विक्रेता डायरेक्ट डीलर रिटेलर अटैचमेंट के साथ यूरिया डीएपी खाद नहीं लेगा अटैचमेंट के साथ यूरिया डीएपी खाद बेचने में रिटेलर को बहुत परेशानी हो रही है हो रही है किसान भी नाराज हो रहे हैं कृषि विभाग के अधिकारी व कृषि मंत्री किसानों को खाद के साथ अटैचमेंट देने की मना कर रहे हैं इस कारण संगठन ने अटैचमेंट के साथ यूरिया डीएपी खाद नही लेने का निर्णय किया है बैठक मे महामंत्री कमलेश मेहता पूर्व अध्यक्ष हेमराज शर्मा सह प्रवक्ता आशीष तिवारी कोषाध्यक्ष दीपू नागर डायरेक्टर राकेश गोयल सुनील गुप्ता मनोज ड्रॉलिया पराग गोयल जिनेंद्र जैन अनीश गुप्ता  तहसील अध्यक्ष नाथूलाल नागर बारां लालवीर शाहाबाद प्रमोद शर्मा अटरू ओम मालव छबड़ा गोविंद खंडेलवाल दिनेश मालव अंता अशफाक मांगरोल उमेश शर्मा किशनगंज आदि मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................