असलम भारती दी बार एसोसिएशन वक्फ, बारां के जिला संयोजक नियुक्त; शहर वक्फ कमेटी कार्यालय में हुआ स्वागत

Feb 8, 2026 - 13:26
 0
असलम भारती दी बार एसोसिएशन वक्फ, बारां के जिला संयोजक नियुक्त; शहर वक्फ कमेटी कार्यालय में हुआ  स्वागत

अंता (शफीक मंसूरी) बारां  दी बार एसोसिएशन वक्फ, जयपुर द्वारा बारां जिले के जिला संयोजक नियुक्त किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद असलम भारती के सम्मान में शहर वक्फ कमेटी कार्यालय पर स्वागत-इस्तक़बाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान असलम भारती का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया, शॉल पहनाया गया तथा मुँह मीठा कराकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर वक्फ संपत्तियों के संरक्षण, अवैध कब्जों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और मामलों की प्रभावी पैरवी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर जाकिर मंसूरी अशरफ देशवाली,लियाकत अली मेव,शाहिद कुंडी, इरफान अंसारी, नासिर मिर्जा, शाहिद इकबाल भाटी,हक्का भाई,अब्दुल अजीज,रशीद भाई, रशीद लोढ़ी, नियाज़ मोहम्मद, साबिर खान, अख़लाक़ पार्षद, पिंकू खान ,इन्साफ मंसूरी, इरफान अशरफी,रईस फेजी, बबलू भाई, राजा फर्नीचर ,मारूफ लाला, आज़ाद राइन, कलाम स्टोन, हसन खान, मुन्ना अब्बा सहित बड़ी संख्या में वक्फ कमेटी व समाज के लोग मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................