गोविंदगढ़ में रबी सीजन की तैयारी: आत्मा योजना के तहत किसान गोष्ठी में बीज परीक्षण और मृदा स्वास्थ्य पर चर्चा
अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे में कृषि विभाग ने आत्मा योजना के अंतर्गत एक दिवसीय रबी सीजन पूर्व कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ब्लॉक गोविंदगढ़, रामबास में संपन्न हुआ।
आत्मा उपनिदेशक संदीप शर्मा ने योजना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। बीज परीक्षण प्रयोगशाला के सीड ऑफिसर गौरव धारवाल ने किसानों को बुवाई से पहले बीज परीक्षण के महत्व से अवगत कराया।
मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के एआरओ एसपी यादव ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड और इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उद्यान विभाग के एएओ मनोज जैन ने प्याज की खेती और सोलर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में गोविंदगढ़ ब्लॉक के सहायक कृषि अधिकारी मामराज खाति, सभी कृषि पर्यवेक्षक और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

