मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गुणवती परिसर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) द्वारा वृक्षारोपण किया गया। अधीक्षण अभियंता नेमीचंद पंवार, अधिशासी अभियंता राजकुमार मीणा एवं विद्यालय परिवार के संरक्षण में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में एक पौधा मां के नाम थीम पर समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधा रोपण किया गया। सामाजिक सरोकार एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस पावन कार्य में कैप के बीएल गोठवाल ने पेड़ पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग करने की अपील कि। कार्यक्रम में मोहम्मद नाजीर, नवनीत, सुरेश कुमार, विद्यालय परिवार के प्रधानाचार्य हरीश प्रजापति, राकेश प्रधानाचार्य, मुकेश बंजारा यूडीसी, भंवर सिंह अध्यापक, योगेश अध्यापक, रिजवान वरिष्ठ अध्यापक, शशिकला प्राध्यापक सहित अन्य अध्यापक व विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया।

