वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत विशेष रेलगाड़ी 11 सितम्बर को होगी रवाना

Sep 9, 2025 - 13:28
 0
वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत विशेष रेलगाड़ी 11 सितम्बर को होगी रवाना
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025 के तहत विशेष रेलगाड़ी खातीपुरा (जयपुर) से हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ वाया भरतपुर ट्रेन 11 सितम्बर 2025 को दोपहर 2.30 बजे खातीपुरा, जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2025 के तहत विशेष रेलगाड़ी ट्रेन 11 सितम्बर को दोपहर 2.30 बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। योजना की इस यात्रा गाडी में खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर संभाग के 534 एवं भरतपुर रेलवे स्टेशन से भरतपुर संभाग के 242 कुल 776 यात्री यात्रा कर सकेंगे। सभी यात्रियों को यात्रा पूर्व दोनों रेलवे स्टेशन पर समय पर पहुँचें ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।
उन्होंने बताया कि जयपुर संभाग के यात्रियों को खातीपुरा रेलवे स्टेशन पर प्रातः 8 बजे एवं भरतपुर संभाग के यात्रियों को भरतपुर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10 बजे से रिपोर्ट करना है। उन्होंने बताया कि यात्रा में सभी यात्रियों की देख-रेख हेतु 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु एक डॉक्टर व 2 नर्सिंग अधिकारी भी साथ रहेंगे जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगें।
उन्होंने कहा कि यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र, मूल जनआधार, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा, साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री जैसे आवश्यक औषधियाँ, व्यक्तिगत आवश्यकता हेतु नकदी, कपडे अपने साथ लाने होगें।
उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन में 6 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन इत्यादि की समस्त व्यवस्थाएँ देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा की जायेगी जो यात्रियों हेतु यात्रा के दौरान निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................