सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता का मिला सम्मान, निरंजन लाल देवतवाल बने जिला महासचिव
कठूमर / दिनेश लेखी । सामाजिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे निरंजन लाल देवतवाल को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति विकास परिषद राजस्थान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार उन्हें संगठन का जिला महासचिव अलवर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मांगरिया की सहमति से सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान एवं सक्रियता को देखते हुए की गई है। नियुक्ति पत्र दिनांक 06 अप्रैल 2026 को जारी किया गया।
निरंजन लाल देवतवाल निवासी भरीथल को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे संगठन के उद्देश्यों को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए समाज हित में कार्य करेंगे।
परिषद पदाधिकारियों ने नियुक्ति के साथ उन्हें संगठन के प्रति ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं भी दी हैं।


