बेरी पशु मेले में घोड़ियों ने किया शानदार नृत्य हॉर्स रिंग कार्यक्रम को देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ,बेरी पशु मेले का आज होगा समापन

Sep 13, 2025 - 12:23
 0
बेरी पशु मेले में घोड़ियों ने किया शानदार नृत्य हॉर्स रिंग कार्यक्रम को देखने उमड़ी लोगों की भीड़ ,बेरी पशु मेले का आज होगा समापन

खिरोड़ (सुमेर सिंह राव)
इस बार राजस्थान पशु मेले के नाम से प्रसिद्ध हुए बेरी गांव में 6 दिवसीय पशु मेले में शुक्रवार शाम को रिकॉर्ड तोड़ भीड़ एकत्रित हुई। बेरी पशु मेला देखने के लिए शाम को करीब 6000 लोगों की भीड़ एकत्रित हुई। बेरी गांव में गोगाजी मंदिर के पास खाली पड़ी जगह मेला स्थल ग्रामीणों की भीड़ से खचाखच भर गया और लोगों की भीड़ मुख्य रास्ते में बनी सड़क पर भी बढ़ने लगी। भीड़ को बढ़ती देखकर  मेला समिति द्वारा दादिया पुलिस थाने से पुलिस प्रशासन की भी व्यवस्था करनी पड़ी। मेला संयोजक बजरंग सिंह चौहान एवं बीरबल सिंह मुंड एवं मेला प्रभारी हकिलेश नायक व  समाजसेवी सुखराम सारसर ने बताया कि नवलगढ़ का बदराना जोहड़े का पशु मेला भरना बंद होने के बाद सीकर जिले के बेरी गांव में पिछले वर्ष से ही पशु मेला भरना शुरू हुआ था। इन्होंने बताया कि इस बार दूसरी बार यह पशु मेला भरवाया जा रहा है जिसमें शेखावाटी अंचल के साथ-साथ समूचे राजस्थान एवं राज्य के बाहर से भी ऊंट घोड़े घोड़ी इत्यादि पशु मेले में शामिल हो रहे हैं वहीं इस पशु मेले को देखने के लिए आसपास के इलाके के साथ-साथ दूर दराज के लोगों की भी भीड़ काफी संख्या में उमड़ रही है। 6 दिवसीय इस मेले का समापन शनिवार शाम को बेस्ट प्रदर्शन करने वाले पशुपालकों को सम्मानित करने के साथ होगा। कार्यक्रम का मंच संचालन मेले के मीडिया प्रभारी बिजेंद्र सिंह काजला एवं सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी कुमार शर्मा ने किया।
हॉर्स रिंग कार्यक्रम में यह रहे अतिथि- राजस्थान में अपनी अलग ही पहचान बनाने वाले बेरी पशु मेले में शुक्रवार को हॉर्स रिंग कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया जिसमें  सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा नेता राजेश कटेवा एवं पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ राजेश यादव बतौर अतिथि मौजूद रहे।

हॉर्स रिंग कार्यक्रम में घोड़ियों ने किया शानदार नृत्य- बेरी पशु मेले में शुक्रवार शाम को हॉर्स रिंग कार्यक्रम में 26 घोड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मेले के मीडिया प्रभारी विजेंद्र सिंह काजला ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान  मोनू सुल्ताना की करंट घोड़ी ने शानदार नागिन डांस किया। हॉर्स रिंग कार्यक्रम में मोसिम बेसवा की मटकी घोड़ी एवं राकेश मिम की काजल घोड़ी ने भी शानदार नृत्य किया। इन घोड़ियो के द्वारा किए गए नृत्य से मंत्र मुग्ध होकर घोड़ी रखने वाले मांगीलाल प्रचार ने ₹11000 मटकी घोड़ी को एवं ₹5100 करंट घोड़ी को बतौर पुरस्कार के प्रदान किया वहीं काजल घोड़ी को पलथाना फौजी ग्रुप के संयोजक शिशुपाल फौजी ने ₹11000 बतौर पुरस्कार के प्रदान किए। इन घोड़ियों ने शानदार नृत्य करके दर्शकों का मन मोह लिया। 
पशु मेले में मेक कुत्ता भी रहा आकर्षण का केंद्र- बेरी पशु मेले में आया हरलाल सिंह महरिया का जर्मन ब्लैक इंपोर्ट नस्ल का मेक नामक कुत्ता भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। इस कुत्ते को देखने के लिए लोगों की भीड़ काफी संख्या में उमड़ी।

पशुपालन विभाग की रही निर्णायक भूमिका- बेरी पशु मेले में शुक्रवार शाम को हॉर्स रिंग कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ राजेश यादव के निर्देशन में पशुपालन विभाग की पूरी टीम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। 
सिंगनौर के रचिन गिल ने दिखाया ट्रैक्टर से शानदार स्टंट- सिंगनौर गांव के रचिन गिल ने बेरी पशु मेले में एक अलग ही अंदाज में ट्रैक्टर से विभिन्न तरह के स्टंट करके दिखाएं। रचिन गिल द्वारा ट्रैक्टर से किए गए शानदार स्टंट को देखने के लिए भी ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................