राजकीय बीडीके अस्पताल में आरोग्य शिविर में 3116 आमजन लाभांवित, रक्तदान शिविर में 13 आमजन ने किया रक्तदान

Dec 16, 2025 - 01:05
 0
राजकीय बीडीके अस्पताल में आरोग्य शिविर में 3116 आमजन लाभांवित, रक्तदान शिविर में 13 आमजन ने किया रक्तदान

झुंझुनू (अरुण कुमार)  जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर होने वाले कार्यक्रमों के तहत आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर में 3116 आमजन लाभांवित हुए।
शिविर का शुभारंभ झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी के द्वारा की गयी। 
विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने बताया कि आरोग्य शिविर से आमजन को लाभ मिलने के साथ साथ विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। जिससे आमजन लाभान्वित हो सकेंगे। अस्पताल में बढ़ती ओपीडी के मद्देनजर पीएमओ को ओपीडी प्रबंधन की कार्य योजना बनाने हेतू सलाह दी गयी ताकि राज्य सरकार को  आवश्यक प्रस्ताव भिजवाया जा सके‌।  रक्तदान का महत्व बताते हुए बीडीके अस्पताल के ब्लड बैंक की  सेवाओं की सराहना की गयी ।
 जिला प्रमुख एवं जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने रक्तदान शिविर में अधिकाधिक आमजन को भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया । एवं स्वयं भी रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की गयी। परंतु तीन माह से कम समय पूर्व ही रक्तदान करने के कारण ब्लड बैंक प्रभारी ने रक्तदान करवाने में असमर्थता जताई । हर्षिनी कुल्हरी  ने रोगीयों से बातचीत कर शिविर का फीडबैक लिया।
पीएमओ एवं वरिष्ठ शिशु रोग डा जितेन्द्र भाम्बू ने बताया कि प्रातःकाल से ही आरोग्य शिविर एवं रक्तदान शिविर में आमजन का उत्साह देखने को मिला। शिविर में शिशु,प्रसूति, एनसीडी ,टीकाकरण, नाक कान गला ,शल्य, अस्थि रोग ,दंत रोग से संबंधित चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गयी है। 
डा जितेंन्द्र भाम्बू ने बताया कि आरोग्य शिविर में 3116 आमजन लाभान्वित होने के लिए शिविर स्थल पर आए। रक्तचाप के 53 रोगी, डायबिटिज के 45 रोगी,सामान्य वायरल से ग्रसित 1021 रोगीयों ने उपचार लिया गया। प्रसूति रोग से संबधित 377 रोगी ,शिशु औषध के 524 रोगीयों को लाभान्वित किया गया है। कैम्प में टीकाकरण समेत विभिन्न गतिविधियां की गयी है।
इस दौरान सीएमएचो डा छोटेलाल गुर्जर,आरसीएचओ डा डीएन सिंह ,आरएमओ डा सिद्धार्थ शर्मा,डा विजय झाझडियां, डा सलीम जाजोदिया ,डा राकेश ब्लड बैंक प्रभारी, डा राजेन्द्र ढाका ,डा शक्तिसिंह समेत अधिकारी ,कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है